आगरा: फर्जी मान्यता पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल मामले में CBSE से मांगा जवाब
Agra, Agra | Apr 12, 2026 आगरा में लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की कथित फर्जी मान्यता पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त हो गया है। कोर्ट ने सीबीएसई से शपथपत्र के जरिए मान्यता की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। पापा संस्था ने मान्यता में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।