मैनपुरी: पुरंदर वाली बगिया में मृतक गोवंश का शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के पुरंदर वाली बगिया के पास मृतक गौवंश का शव मिलने से हड़कंप मच गया सूचना पाकर विश्व हिंदू महासंघ के लोग भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने जमकर हंगामा काटा, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।