कलेक्टर जनदर्शन में जिला भर से आए 75 आवेदकों ने अपनी समस्याएं और मांग से जुड़े आवेदन के संबंध में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह को बताया। जिसके बाद कलेक्टर श्री लंगेह ने आवेदन से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बेलसोंडा से बेमचा माइनिंग नहर के माध्यम से पानी पहुंचाने अथवा बोरिंग खनन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्राप्त हुएजनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद समेत अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
#jandarshan #GoodGoverance #chhatttisgarh #mahasamund
4 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Sep 23, 2026