मथुरा: रेलवे यार्ड में मिला 14 साल के किशोर का लहूलुहान शव, सिर और गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे यार्ड के पास बुधवार को एक 14 वर्षीय किशोर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। किशोर के चेहरे, सिर और गले पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जिससे सीधे तौर पर बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इधर वारदात की जानकारी मिलते ही हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे