गौनहा: कल्पना ने आमरण अनशन की अवधि बढ़ाने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा
बिहार की धरती पर बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के लिए अपनी भूख प्यास को त्याग कर विगत चार दिन से अण्णा हजारे के निर्देश के आलोक में लोक आंदोलन न्यास के बैनर तले आमरण अनशन पर बैठी कल्पना इनामदार के हौसलों को जैसे "बा" और "बापू" का आशीर्वाद मिल गया है। भूख प्यास के कारण 5 किलो वजन कम होने के बावजूद भी कल्पना अपने इरादे पर डटी हुई है।