बासोदा: लाल पठार में बिजली चोरी रोकने पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता
Basoda, Vidisha | May 26, 2024 बासौदा के लाल पठार में बिजली चोरी की शिकायत मिलने के बाद बिजली चोरी रोकने पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग ने आरोपी के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में प्रकरण दर्ज किया है साथी बासौदा पुलिस को आवेदन देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।