मिर्ज़ापुर: बरजी मुकुंदपुर गांव निवासी किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, मां का बुरा हाल, थाने में दी तहरीर
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर गोलू मोर्य पुत्र राजू मौर्य निवासी बरजी मुकुंदपुर जो कि। अपने ननिहाल ग्राम डीहवा कतरन से कल दोपहर 2:00 बजे घर से निकला जिसका संदिग्ध परिस्थितियों में अभी तक कोई पता नहीं चल सका। गोलू कक्षा 10 का छात्र है परिजनों ने बुधवार की सुबह 11:00 बजे थाने में तहरीर देकर बेटे के लिए गुहार लगाई हैं।