कैराना: कैराना नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kairana, Shamli | May 16, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला बीच की आल निवासी अमित (45) पालिका मार्केट के निकट संदिग्ध हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।