राजगढ़: राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष ने गौ सम्मान यात्रा को लेकर लोगों से की अपील
राजगढ़ जिले के ब्यावरा में 27 अप्रैल को गौ सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर रविवार को दोपहर 1:00 बजे करीब राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया ने वीडियो जारी कर लोगों से अधिक से अधिक यात्रा में शामिल होने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की।