धनघटा: नावन खुर्द के ग्रामीण सार्वजनिक मार्ग पर जलभराव से परेशान, जिलाधिकारी से समाधान की लगाई गुहार
संतकबीरनगर - धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम नावन खुर्द में सार्वजनिक मार्ग पर जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है। हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद गांव के मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है। स्थिति यह है कि स्कूली बच्चों को प्रतिदिन गंदे पानी से होकर विद्यालय जाना पड़ रहा है, जबकि बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य राह