कालपी: आंधी-तूफान से झांसी-कानपुर रेलखंड बाधित, अमृत भारत एक्सप्रेस करीब 7 घंटे आटा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही, यात्री परेशान
Kalpi, Jalaun | May 29, 2026 आटा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात आंधी-तूफान के कारण झांसी-कानपुर रेलखंड बाधित होने से गोरखपुर से पुणे जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस करीब सात घंटे तक खड़ी रही, ट्रेन रात 1 बजे स्टेशन पहुंची और ट्रेन शुक्रवार की सुबह 7:38 बजे रवाना हो सकी, लंबे इंतजार के दौरान ट्रेन में पानी खत्म होने और शौचालयों में पानी न रहने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है।