#वन्देभारतन्यूज़ #प्रवीणकुमार :ब्रेकिंग न्यूज़ फरीदाबाद
🚨 फरीदाबाद की नीमका जेल में कैदी ऋतिक (रंकित) भड़ाना की मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप 🚨
फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद कैदी ऋतिक (रंकित) भड़ाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक पिछले कुछ महीनों से जेल में बंद था। घटना के बाद परिवार में आक्रोश है।
परिजनों का आरोप है कि ऋतिक की साजिश के तहत हत्या की गई है। परिवार ने जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि डिप्टी जेलर साजिद पैसे लेकर कैदियों को प्रताड़ित करता था और ऋतिक को भी लगातार टॉर्चर किया जा रहा था।
मामले को लेकर परिजन निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, जेल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
⚠️ नोट: परिवार द्वारा लगाए गए आरोप हैं। इनकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
Hodal, Palwal | Jun 9, 2026