दलौदा: भूनिया खेड़ी वेयरहाउस में ₹2625 प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीदी जारी, अव्यवस्था से किसान परेशान
मंदसौर जिले के भुनियाखेड़ी वेयरहाउस में समर्थन मूल्य 2625 रुपए प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीदी जारी है, लेकिन अव्यवस्थाओं से किसान परेशान हैं,करीब 40° तापमान में किसानों को 2–3 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। सर्वर समस्या नहीं, बल्कि तौल कांटों और हम्मालों की कमी से प्रक्रिया धीमी है। वर्तमान में तीन तौल कांटे होने से लंबी कतारें लग रही हैं,