बहोरीबंद: बाकल में पीडब्ल्यूडी की लापरवाही: गड्ढों और गंदे पानी में तब्दील हुई सड़क
कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील के बाकल में रानी अवंती बाई तिराहा से वन विभाग कार्यालय तक लगभग एक किलोमीटर लंबी पीडब्ल्यूडी सड़क जर्जर होकर गड्ढों और गंदे पानी से भर गई है। बदबू और जलभराव के कारण स्थानीय लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। इसी मार्ग से थाना, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, हाट बाजार, वन विभाग एवं तहसील कार्यालय तक पहुंचा जाता है!