करगहर: कौवाखोच गांव में तिलक उत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग के आरोप में दो लोग अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
करहगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की देर रात तिलक उत्सव समारोह में हर्ष फायरिंग करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। जहां हर्ष फायरिंग के आरोप में अवैध हथियार के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि कौवाखोज से तिलक समारोह में धनु कुमार सोनी पिता गणेश प्रसाद ग्राम तकिया थाना सासाराम नगर