रामपुर: शाहबाद में दंपति की मौत मामले में पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा, एक गोली से हुई दोनों की मौत
Rampur, Rampur | May 22, 2026 शाहबाद के बजरंग चौराहा में दंपति की मौत मामले को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे बताया कि रिपोर्ट से पता चला कि एक ही गोली से दोनों की मौत हुई है घटना के दौरान जो पुलिस को डायरी मिली है उसमें सुसाइड नोट में जो बातें लिखी हैं उसकी जांच चल रही है पुलिस जांच जारी है ।