बरेली: फरीदपुर में हाईटेंशन लाइन से ऊंचा ताजिया टकराने पर लगी आग, एसएसपी ने लापरवाही पर दरोगा को किया निलंबित
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा टल गया। 23 फुट ऊंचा ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। दरोगा अशोक कुमार ने 12 फुट की अनुमति के विपरीत ऊंचाई को मान्य बताया था, जिस पर एसएसपी अनुराग आर्य ने उन्हें निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया