बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र में रिटायर सीओ के बेटे ने युवक के मुंह में ठूंसी रिवाल्वर, दी जान से मारने की धमकी
बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में रिटायर्ड सीओ के बेटे हर्ष शुक्ला पर युवक को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का आरोप लगा है। भूड़ निवासी पूजा सक्सेना ने बताया उनके पति सागर सक्सेना दूध लेने गए थे, तभी हर्ष अपने तीन साथियों के साथ आया और कहा, "बहुत नेता बन रहा है, आज सारी गर्मी निकाल दूंगा।"हर्ष ने सागर के मुंह में रिवॉल्वर घुसेड़ दी, गालियां दीं और साथियों संग पिटाई की।