बरेली: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, किशोरी प्रेमी के साथ फरार, नकदी-जेवर भी ले गई, प्रेम नगर थाना क्षेत्र का मामला
प्रेमनगर इलाके में एक किशोरी शादी से पहले प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों के मुताबिक, छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों घंटों फोन पर बात करते थे। किशोरी की मां ने बताया कि युवक अपराधी किस्म का है और पहले भी एक युवती को बहला कर लेजा चुका है। किशोरी की शादी बदायूं जिले में तय हुई थी और 10 जुलाई को शगुन होना था।