टूंडला: टूण्डला क्षेत्र में हजरतपुर नाले के पास खड़े ट्रक में घुसी बाइक, 1 की मौत, 2 घायल
थाना टूण्डला क्षेत्र हजरतपुर नाले के पास पहले से डिवाइडर से टकराकर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक आगरा के टेड़ी बगिया क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायलों को भर्ती कराया है।