खलटांका पुलिस चौकी के ग्राम मालपुरा (जरोली) में एक युवक अपने ही घर में फंदे पर लटका देखा गया। मृतक की पहचान आर्यन (20) पिता बद्रीलाल चौहान निवासी मालपुरा (जरोली) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 7 बजे डायल 112 पर घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आर्यन नीट परीक्ष