खुरई: सुभाष वार्ड में मकान की ज़मीन पर कब्ज़े को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में चले हथियार, दोनों पक्षों से 5 घायल
Khurai, Sagar | May 16, 2026 शनिवार को सुभाष वार्ड में जमीनी विवाद को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में गेती,फावड़ा और डंडे चल गए जिससे दोनों पक्ष से कुल 5 घायल हो गए, दोपहर 1.00 बजे घायल बशीर राइन ने बताया कि न्यायालय से फैसला पड़ोसी के पक्ष में आया था लेकिन उसने अपील की है, पुलिस को आवेदन दिया था कि अपील के निराकरण तक निर्माण पर रोक लगाई जाये लेकिन सुबह से काम चालू कर दिया जिससे विवाद हो गया