कांके: धुर्वा स्थित सर्वोदय उच्च विद्यालय में बच्चों ने किया पौधरोपण, बनाई अपनी-अपनी क्यारियां
Kanke, Ranchi | Jul 31, 2026 धुर्वा स्थित सर्वोदय उच्च विद्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बच्चों ने पौधरोपण किया और अपनी-अपनी क्यारियां बनाई। बता दें कि धुर्वा स्थित सर्वोदय उच्च विद्यालय में बागवानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने अपने घरों से विभिन्न फूलों के पौधे लाकर विद्यालय परिसर में अपनी-अपनी क्यारियां बनाकर उनका रोपण किया।