शेरघाटी: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षिका गुड्डी कुमारी सम्मानित
शेरघाटी अनुमंडल के डोभी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बहेराडीह की प्रभारी प्रधान अध्यापिका गुड्डी कुमारी को शिक्षा, साहित्य, विद्यालय और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित चतुर्थ बुद्ध अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में प्रदान किया गया। यह कार्