बेंगाबाद: खंडोली मोड़ पर गेस्ट हाउस का शिलान्यास, मंत्री व विधायक ने वन विकास को बताया अहम कदम
गिरिडीह बेंगाबाद रोड के खंडोली मोड़ पर गुरुवार को साढ़े 12 बजे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने फोरेस्ट विभाग के द्वारा बन रहे गेस्ट हाउस का विधिवत शिलान्यास किया। मौके पर वन विभाग के कई अधिकारी कर्मी मौजूद रहे।बताया गया कि वन संरक्षण के दिशा में वन विभाग बेहतर कार्य कर रहा है।