बिछवा क्षेत्र के ग्राम पीरपुर निवासी योगेश पुत्र सामंत सिंह बीती शनिवार की शाम ट्रैक्टर लेकर घिरोर जा रहे थे। जैसे ही बाईपास लहसुन मंडी के पास पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से उसमें दबकर चालक की मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में रविवार की दोपहर कराया गया है।