बंदगांव प्रखंड के करिका गांव में मंगलवार को वीर बिरसा मुंडा मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव सहित अन्य अतिथियों एवं ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।