बाढ़ के सिकंदरपुर में अभिनव युवा क्लब के द्वारा अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में मेरा युवा भारत विषय पर अहिंसा प्रशिक्षण सह स्वरोजगार केंद्र का उद्घाटन रविवार को साढ़े 3 बजे किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन बाढ़ के नवनिर्वाचित विधायक डॉक्टर सियाराम सिंह, डॉक्टर अंजेश कुमार तथा महंत रामानंद दास के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।