तरारी: बिहार एसटीएफ और चौरी थाना ने 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार
बिहार एसटीएफ तथा चौरी थाना के द्वारा 25 हजार रूपये का इनामी एक अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी अभियुक्त चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगड़ा गांव निवासी राधा सिंह के पुत्र विकास यादव है।पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ किया और जेल भेज दिया है।