जशपुर: सुशासन तिहार में मिली पक्के घर की सौगात, सिमड़ा शिविर में 4 हितग्राहियों को सौंपी गई आवास की चाबी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार 2026 के तहत दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में चार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए घर की चाबी सौंपी गई। जशपुर जनसंपर्क से शनिवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में जेरोम मयूरचुंदी, बीरबल यादव, टूना राम