बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के फोरलेन पर सड़क दुर्घटना, एक महिला समेत दो घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Barh, Patna | Apr 23, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के बलौर के निकट फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोग एवं परिजनों ने दोनों घायल को उठाकर बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया। पीड़ित मुन्ना कुमार ने गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे बताया कि वह बाइक से फोरलेन से अपने घर सिरसी गांव जा रहा था। तभी दो बच्चे को बचाने के चक्कर में ये हादसा हो गया।