मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र की कोलाही गांव के पास बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल, इलाज के दौरान रेफर
कोलाही ग्राम सभा निवासी गोविंद केसरवानी 30 वर्ष शनिवार की रात 7:30 बिहसड़ा बाजार से अपने घर कोलाही के लिए वापस आ रहे थे बिहसड़ा की तरफ जा रही बोलेरो गाड़ी सामने से बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया बोलेरो सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गया पुलिस की मदद से घायल को स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मिर्जापुर रेफर किया।