🚩 जय जगन्नाथ! 🚩
धर्म, भक्ति और सेवा के महापर्व में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। 🙏
एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के तत्वावधान में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा कल आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया के पावन अवसर पर औरैया नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली जाएगी।
📍 यात्रा प्रारम्भ स्थल: फूलमती मंदिर, औरैया
📅 दिनांक: 16 जुलाई 2026 (गुरुवार)
🕑 समय: दोपहर 2:00 बजे से
🌼 सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार शोभायात्रा में शामिल होकर प्रभु श्री जगन्नाथ जी के दिव्य दर्शन एवं अलौकिक यात्रा का पुण्य लाभ प्राप्त करने का विनम्र आग्रह है।
🟡 यदि संभव हो तो भारतीय वेशभूषा एवं पीले वस्त्र धारण कर पधारें।
आइए, प्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा, आशीर्वाद और भक्ति से अपने जीवन को धन्य बनाएं।
आप सभी को भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं। 🚩🙏
#जयजगन्नाथ #JagannathRathYatra #औरैया #रथयात्रा #धार्मिकआयोजन एकविचित्रपहल DibiyapurTheLegend