हैदरगढ़: सुबेहा थाना के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव को विदाई दी गई, स्टाफ ने फूलमाला व स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित
थाना सुबेहा मे तैनात अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव को उनके स्थानांतरण के उपरांत थाने परिसर में रविवार करीब 2 बजे आयोजित एक समारोह के दौरान विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में स्टाफ के साथियों ने राजेश कुमार यादव को फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया