बांका: तेलिया के पास दो टोटो की टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी होकर अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Apr 21, 2026 तेलिया के पास दो टोटो की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार मंगलवार की सुबह 10:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार जगदीशपुर निवासी पूनम देवी प्रकाश दास वाल्मीकि दास शादी समारोह में बांका आए हुए थे।इस दौरान मंगलवार की सुबह सभी टोटो से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान तेलिया के पास दूसरे टोटो ने टक्कर मार दी।