होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम नगर पालिका से सेवानिवृत्त सेवाकर्मी का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मान दीं शुभकामनाएँ
शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने नर्मदापुरम स्थित राजेश्वरी गार्डन में आयोजित नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त सेवाकर्मी कैलाश तिवारी के सम्मान समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर अध्यक्ष नीतू यादव ने कैलाश तिवारी को नगर पालिका परिषद में उनके समर्पित, निष्ठापूर्ण एवं उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।