भोगांव: एसपी के निर्देश पर एलाऊ चौराहे पर पुलिस ने किया सघन चेकिंग अभियान
एलाऊ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सोमवार को एलाऊ चौराहे पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान चौकी प्रभारी रतनपुर गिरीश कुमार के नेतृत्व में शुरू किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वाहन चालकों की जांच की गई।