अंबाह: ग़रीबका पुरा: महिला ने जेठ पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
Ambah, Morena | May 8, 2026 गरीब का पुरा में एक महिला ने अपने जेठ पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। रेखा पत्नी लकी सखवार ने थाना अंबाह में शिकायत दर्ज कर बताया कि आरोपी नरेंद्र सखवार शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। महिला के अनुसार आरोपी ने दरवाजा तोड़कर डराने की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।