पोहरी: पोहरी विकास संवाद कार्यालय पर टीबी निवारण परियोजना को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न,20 गाँव के बोलेंटियर हुए शामिल
पोहरी में विकास संवाद द्वारा संचालित एड अमेरिका के सहयोग से संचालित टीबी निवारण परियोजना के तहत पोहरी कार्यालय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से भोपाल विकास संवाद से श्रीमती आरती पराशर,एसटीएस धर्मेंद्र गुप्ता,जिला समन्वयक अजय यादव उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ।