मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने चाचा-भतीजे के साथ की मारपीट, थाने में की शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर खरपरी निवासी सुधीर राजपूत और उनके चाचा विनोद कुमार राजपूत के साथ परिवार के लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। जिसके बाद दोनों घायल चाचा भतीजे ने थाने में पहुंच परिवार के लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।