शाहजहांपुर: महापौर ने वार्ड 24 में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, दिए कड़े निर्देश
शाहजहाँपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ महापौर अर्चना वर्मा ने वार्ड संख्या 24 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जमीनी हकीकत का अवलोकन करते हुए सफाई व्यवस्था की बारीकियों को परखा। महापौर ने स्थानीय पार्षद श्री धीरेंद्र सिंह चौहान, श्री राकेश वर्मा और नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में गलियों और नालियों की सफाई का निरीक्ष