झालरापाटन: रानीपुरिया गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ के रानीपुरिया गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना शनिवार रात को हुई। घायलों को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि देवकादार निवासी राजूलाल पिता प्रभुलाल के साथ घाटोली जा रहे थे। रानीपुरिया गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे चुरेलिया निवासी रंजीत की बाईक से टकरा गई।