देवबंद: थाना बड़गांव पुलिस की 25 हजार के इनामी गौकश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल होकर एक बदमाश गिरफ्तार
बड़गांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार व शनिवार की मध्यरात्रि 1 बजे पुलिस और गौकशी के आरोपी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी गय्यूर को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।