जबलपुर: गांजा तस्करी में लिप्त 3 महिलाओं समेत 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, ₹3.6 लाख का 7 किलो गांजा बरामद
जबलपुर के तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 3 महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 7 किलो 206 ग्राम गांजा कीमती 3 लाख 60 हजार 300 रुपये का जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भुवनेश्वर कुम्भार, फगनु मांझी, सुनप हरिजन, काजल मांझी, तपसनी दिगाल और मनिनी दिगाल शामिल