महसी: खैरीघाट थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया, दी अहम जानकारी
खैरीघाट थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी उपाय बताते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।।