डीग: डीग में किराएदारों और बाहरी मजदूरों का होगा पुलिस सत्यापन, एसपी बोले- जल्द चलाया जाएगा विशेष अभियान
जिले में विभिन्न राज्यों से आए हजारों लोग किराए के मकानों में रहकर रोजगार और मजदूरी का कार्य कर रहे हैं। इनमें निजी कंपनियों, संस्थानों और अन्य क्षेत्रों में कार्यरत नौकरीपेशा लोगों के साथ-साथ निर्माण कार्यों में लगे श्रमिक भी शामिल हैं। जिले में चल रहे बड़े भवन निर्माण, सड़क निर्माण और स्टोन क्रेशर उद्योगों में बड़ी संख्या में बाहरी मजदूर कार्यरत हैं।