सांगानेर: जयपुर में 'सफाई सेवा मैराथन-2026' में 6000 टन कचरा उठाकर बना नया रिकॉर्ड
शहर को स्वच्छता में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने शनिवार को ‘सफाई सेवा मैराथन-2026’ आयोजित किया। अभियान के तहत एक ही दिन में 6000 टन कचरा उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया गया। 150 वार्डों में सुबह 7 बजे शुरू हुए अभियान में 9 हजार से अधिक कर्मचारी और 1500 वाहन जुटे।