शिवपुरी नगर: गुड़र ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा बढ़ा: मासूम बेटी और कल्ला के बाद पिता प्राण सिंह ने भी तोड़ा दम, गांव में पसरा सन्नाटा
शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के गुड़र गांव में बुधवार सुबह हुए भीषण ब्लास्ट का मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे गंभीर रूप से झुलसे प्राण सिंह प्रजापति ने ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।