जिला मुख्यालय से सटे कंचनपुर में स्थित माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर एक बार फिर विवादों में आ गया है। स्कूल का एक वीडियो सोमवार की दोपहर 12 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें क्लासरूम के अंदर शिक्षिका और छात्राएं भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है।