राघोगढ़: रुठियाई जंक्शन पर आवारा सांडों का डेरा, ट्रेन में चढ़ने लगा सांड, यात्रियों को जान का खतरा, वायरल वीडियो आया सामने
राघोगढ़ में अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल रुठियाई जंक्शन पर बड़ी लापरवाही का वीडियो 8 जून को वायरल हुआ है। गुना से XZRUCC मेंबर सुनील आचार्य ने बताया, बीती रात गंभीर लापरवाही का वीडियो रुठियाई जंक्शन का है आवारा आधा दर्जन सांड प्लेटफार्म पर है एक सांड ट्रेन में चढ़ने लगा। यात्रियों को जान का खतरा है। रेल प्रबंधन को वीडियो भेज कर शिकायत की है।